फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress protests at district headquarters, takes out protest march.

Firozabad News: कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, निकाला विरोध मार्च

Tue, 29 Sep 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 29 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress protests at district headquarters, takes out protest march.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर पैदलयात्रा निकालते कांग्रेस जिला एवं - फोटो : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर पैदलयात्रा निकालते कांग्रेस जिला एवं महानगर इकाई अध्यक्ष,पदाधिकारी। स्रोत-स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकालने के साथ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति क संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय अंकित वर्मा को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन को शासन क भेजने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसजन जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। कोई काली पट्टी बांधें हुए था तो किसी के हाथों में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लिखे नारों से अंकित तख्तियां थीं। कांग्रेस नेताओं ने हाइवे से लेकर मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करके देश जनता के साथ धोखा किया है। ऐसे आयुक्त को हटाने के साथ जेल भेंजना चाहिए। महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने विरोध करते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर लाखों वोट कटवा दिए गए। वैध मतदाताओं को वोट से वंचित करने की साजिश की है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता हाजी सईद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव,जितेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार शर्मा एडवोकेट,जहीर खाकसार आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जहीर खाकसार, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला महासचिव शैलेंद्र शुक्ला, पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन, अमन द्विवेदी, अनिल यादव,उमर फारूक, संतोष कुशवाहा एडवोकेट,योगेश कुमार उर्फ बिट्टू यादव, मोहम्मद सलीम , एमडी पिप्पल, डॉ बीएस गौतम, रामसेवक वैद्य, आशीष तिवारी, शिप्रा उपाध्याय,अजय शर्मा, वकार खालिद, आकांक्षा तिवारी, वीरेंद्र सिंह, जयराम प्रजापति ,खजांची दिवाकर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed