फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women were molested, and when they protested, they were attacked with lethal weapons

Firozabad News: महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला

Tue, 27 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women were molested, and when they protested, they were attacked with lethal weapons
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में कुछ युवक घर के बाहर खड़ी महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। घर के युवकों ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की। साथ ही युवकों पर लाठी-डंडे और सरिये से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नगला बरी निवासी शुएव, सुहेल घर के बाहर खड़ी महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। जब विरोध किया तो दोनों ने अपने 5 अन्य साथियों को बुला लिया और घर में घुसकर सभी पर लाठी-डंडे और सरिये से हमला कर दिया। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed