फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women reached the corporation for street construction and water drainage

गली निर्माण और पानी निकासी के लिए निगम पहुंचीं महिलाएं

Thu, 16 Sep 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Women reached the corporation for street construction and water drainage
रफ़रोजाबाद ! जलभराव और कच्ची गलियों की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंची ठारपूठा की महिलाएं नारेबाज? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गलियों में भरे पानी की निकासी और कच्ची गलियों के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार ठारपूटा क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष नगर निगम पहुंचे। महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम परिसर के अंदर नारेबाजी करते हुए विकास कराने की मांग की। नगर आयुक्त ने लोगों को जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर निगम पहुंची ठारपूटा क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि क्षेत्र की दस से अधिक गलियाें में निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या है। गलियां कच्ची होने के कारण आवागमन में काफी मुश्किल होती है। जलभराव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। क्षेत्र में भी बीमारियों का फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

गलियों के निर्माण की कई बार मांग की गई लेकिन आज तक निर्माण कार्य नहीं हो सका। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने पानी की निकासी और गलियों का निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया। निगम पहुंचने वालों में मुन्नी देवी, यशोदा, किरन, मंजू देवी, मंजीत यादव, श्याम बहादुर शर्मा, मनोज कुमार आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed