फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women police personnel will give more edge to Mission Shakti, learn self-defense techniques

Firozabad News: मिशन शक्ति को और धार देंगी महिला पुलिसकर्मी, आत्मरक्षा के सीखे गुर

Mon, 18 May 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 18 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women police personnel will give more edge to Mission Shakti, learn self-defense techniques
पुलिस लाइन के ग्राउंड में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेतीं महिला आरक्षी। स्रोतः पुलिस - फोटो : पुलिस लाइन के ग्राउंड में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेतीं महिला आरक्षी। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। महिला पुलिसकर्मियों को और अधिक आत्मनिर्भर, सजग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए सक्षम बनाने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण स्थल पर सेल्फ डिफेंस रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण क्षेत्राधिकारी साइबर/महिला अपराध चंचल त्यागी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों को आत्मरक्षा की विभिन्न आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया गया। प्रशिक्षकों ने महिला आरक्षियों को बताया कि ड्यूटी के दौरान या किसी आपात स्थिति में बिना डरे कैसे त्वरित प्रतिक्रिया देनी है। प्रशिक्षण में व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों और महिला सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान महिला आरक्षियों को न केवल शारीरिक दांव-पेंच सिखाए गए, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सतर्क रहने और विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास बनाए रखने के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed