फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women are at the heart of the attack of diseases

महिलाओं के दिल पर हो रहा बीमारियों का अटैक

Tue, 29 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 29 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women are at the heart of the attack of diseases
भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में लापरवाही महिलाओं को दिल रोगी बना रही हैं। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले दिल की बीमारी होने का खतरा दुगना हो गया है। निशाने पर  हैं 35 से 55 साल की महिलाएं सबसे ज्यादा हैं। ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी महिलाएं इसकी शिकार हो रही हैं। वहीं वे महिलाएं भी ज्यादा प्रभावित है, जिन्हें  घर और ऑफिस दोनों जगह काम करना पड़ रहा है। भारत  में इनकी संख्या बढ़ रही है। 24 लाख लोग इससे हर साल मरते हैं और 12 लाख लोग अस्पताल पहुंचने से  पहले मर जाते हैं।नजरअंदाज होती महिलाएं
विज्ञापन

बता दें कि मेडिकल क्षेत्र में दिल से जुडी बीमारियां पुरुषों में ज्यादा मानी जाती थी लेकिन एक स्वास्थ्य सर्वे ने इसको नकारते हुए महिलाओं को अधिक दिल का रोगी बताया। स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार अब पुरुष नहीं  क्योंकि दिल का दर्द अब महिलाओं को ज्यादा सता रहा है।                                                                    महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले दुगना तनाव होता है।                                                                                               हाइपरटेन्शन, हाई बल्ड प्रेशर और हार्ट अटैक अब महिलाओं के साथी बन गए हैं। अब कामकाजी महिलाओं को दिल की बीमारी होने की संभावना,  पुरुषों से कहीं ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


बड़े शहर क्या अब तो छोटे शहरों में भी महिलाएं नौकरीपेशा हो गई  हैं। यानि हमेशा से घर के काम का भार उठाने वाली महिलाएं अब घर के बाहर का  काम भी करने लगी हैं। इसे डॉक्टर डबल ज्योपार्डी कहते हैं। और इसकी वजह से  महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले दुगना तनाव होता है और दिल की बीमारी होने  का रिस्क भी दुगना हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फीरोजाबाद जिला अस्पताल में हृदयरोग  विशेषज्ञ डा. आर के पांडे बताते हैं  कि महिलाओं में खानपान की आदतों और अस्वास्थ्यकर चीजें  खाने-पीने की वजह  से ये खतरा धीरे-धीरे और बढता जा रहा है। इंडियन मेडिकल  एसोसिएशन के  अध्यक्ष डा. रामकुमार गुप्ता पूरे देश से जीवनशैली में सुधार की अपील करते  हैं और कहते है,
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के दिल से  जुड़ी परेशानियों पर परिवार में कम ध्यान दिया जाता है। महिलाओं से जुड़ी  खतरनाक बीमारियों की लिस्ट में दिल नहीं बल्कि ब्रेस्ट, यूटरीन और ओवेरियन  कैन्सर आते हैं। जाहिर है कम जानकारी की वजह से महिलाएं दिल की बीमारी से  जुड़े सिम्पटम्स को समय रहते नहीं पहचान पातीं। इससे उपचार में देरी होती  है औां कई बार बीमारी का पता चलते-चलते बहुत देर हो जाती है।

महिलाओं में बढ़ती दिल की बीमारी खास तौर पर 35 से 55 साल में  हो रही है। डॉक्टर बताते हैं कि पहले महिलाओं में दिल की बीमारी 60 साल की  उम्र के बाद यानि मोनेपोज के बाद ही होती थी। जीवनशैली में परिवर्तन के चलते 35 से 55 की  उम्र में उनका होर्मोनल बैलेन्स बिगड़ता जा रहा है। नतीजा ये कि अब वो भी  पुरुषों की तरह, बल्कि पुरुषों से ज्यादा, दिल की बीमारी का शिकार हो रही  हैं।  
शिकार बनती युवा महिलाएं
गौरतलब है कि दिल की बीमारी अब युवा महिलाओं को अपनी चपेट में लेने  लगी है। ये बीमारी महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है उसमें भी वो औरतें जो  नौकरीपेशा हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जीवनभर साथ रहने वाली ये बीमारी कम  उम्र में होने का ये चलन काफी चिंताजनक है।

दिल ढूंढता है फिर वही फुर्सत के रात-दिन, जब अपने लिए और अपने  अपनों के लिए समय की तंगी नहीं थी ये फिर शायद नहीं। दिल ये सब अब नहीं  ढूंढता क्योंकि दिल अब तेजी से धड़कता है। उसे आदत हो गई है आगे रहने की,  तेज चलने की, अव्वल आने की, अब इस दौड़भाग में जो छूट रहा है उसका पता  फौरन तो चलता नहीं और जब पता चलता है तो देर हो चुकी होती है, आदत पड़ जाती  है। तब तक हमारा दिल बीमारियों की चपेट में आ चुका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed