{"_id":"65537e370e2f14c4cd0189a6","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-murder-case-registered-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-9819-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का केस दर्ज
Tue, 14 Nov 2023 07:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का केस दर्ज
- मृतका के तीन बच्चे हैं, पति सूरत में करता है काम, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायका पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने पति, सास, श्वसुर, जेठानी और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव गुदांऊ निवासी छाया (29) संदिग्ध परिस्थिति में मकान ने कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। महिला के कमरे से बाहर नहीं आने पर अनहोनी की आशंका हुई। पति ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के तीन बच्चे हैं। मृतका के पति बंटी शर्मा ने बताया कि वह गुजरात के सूरत में काम करता है। दिवाली मनाने के लिए घर आया था। दक्षिण क्षेत्र के मुरली नगर में अपने माता-पिता के साथ दिवाली मनाई थी। उसके बाद वापस गुदाऊं आ गए थे। महिला की मौत की जानकारी होने पर फर्रुखाबाद निवासी पिता बसंतलाल पहुंचे। पिता बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को पति,सास,श्वसुर,जेठानी एवं देवर के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी लाइनपार सचिन कुमार ने बताया कि महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।