फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman strangled to death with a sari in Sirsaganj

सिरसागंज में महिला की गला साड़ी से गला घोंटकर हत्या

Fri, 11 Mar 2022 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death with a sari in Sirsaganj
फिरोजाबाद। नगला लेखराज निवासी 50 वर्षीय महिला का शव गांव के बाहर चकरोड पर पड़ा मिला। महिला की हत्या साड़ी से गला घोंटकर की गई है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला लेखराज निवासी मधु (50) का बृहस्पतिवार सुबह गांव से करीब दो सौ मीटर दूर चकरोड पर पड़ा मिला। साड़ी से मधु की गला दबाकर हत्या की गई थी। परिजन के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी गई तो थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के साथ आए मृतका के जेठ सीताराम ने बताया कि मधु की शादी करीब 30 साल पूर्व हुई थी। मधु पर दो बेटे और दो बेटी हैं। एक बेटा शादी के लिए रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु के पति विजेंद्र छह माह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए थे। वह खेती करते हैं। बुधवार रात करीब दस बजे तक मधु और परिजन के बीच बातचीत भी हुई थी। इसके बाद सभी लोग सो गए थे। सुबह मधु घर से कब निकली और वहां तक कैसे पहुंची। इसकी जानकारी पीड़ित परिजन नहीं दे सके।

थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि महिला की साड़ी से गला दबाकर हत्या की गई है। शव गांव के बाहर चकरोड पर पड़ा मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed