फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman shot on the gate of court

न्यायालय के गेट पर महिला को मारी गोली

Tue, 26 May 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 26 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
तारीख कर बेटी के साथ लौट रही महिला को न्यायालय के गेट पर गोली मार दी। समीप में बैठा दुकानदार भी गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग से न्यायालय परिसर के साथ हाइवे पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

नारखी की छत्रपति कालोनी निवासी प्रताप सिंह की बेटी कृष्णादेवी का ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। कृष्णा देवी अपनी मां लक्ष्मीदेवी, पिता प्रताप के साथ न्यायालय से तारीख कर दोपहर करीब 12 बजे घर लौट रही थी। दंपति बेटी के साथ न्यायालय के गेट नंबर दो के समीप पहुंचे तभी कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली लक्ष्मी देवी के पेट में लगी और दूसरी गोली समीप में दुकान करने वाले राशिद निवासी रामगढ़ के हाथ में लग गई। न्यायालय परिसर के बाहर हुई फायरिंग से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वादकारियों के साथ राहगीर भी सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे। न्यायालय और पुलिस आफिस में मौजूद फोर्स मौके पर पहुंच गया। फोर्स को देख एक आरोपी खेतों की ओर भागने लगा, जबकि दूसरा बाइक पर बैठकर भाग गया। खेतों की ओर भागे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया, जबकि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोतवाल मटसेना राजीव यादव ने बताया कि दीपा पुत्र रामरतन निवासी खरेडिया थाना मटसेना को हिरासत में लिया गया है। आरोपी धर्मेंद्र यादव के परिवार का सदस्य है। धर्मेंद्र यादव की एक पखवाड़ा पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लाइसेंसी बंदूक से चली। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed