फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman on the gallows in raw Tundla rocker, death

कच्चा टूंडला में युवती फांसी के फंदे पर झूली, मौत

Sun, 21 Feb 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कच्चा टूंडला में एक युवती फांसी के फंदे पर झूल गयी। गंभीर हालत में परिवारीजन उसे उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले गये, लेकिन उपचार से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

 मोहल्ला कच्चा टूंडला निवासी नीतू (28) पुत्री ग्या प्रसाद शनिवार शाम पौने सात बजे करीब प्रतिदिन की भांति सिलाई केंद्र पर महिलाओं को प्रशिक्षण देने के बाद घर पर आराम कर रही थी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवारीजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह नजारा देखकर परिवारीजनों की चीख निकल गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिवारीजनों ने लोगों की मदद से नीतू को फंदे से नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गये। नजदीकी अस्पताल के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन नीतू के शव को घर ले आए। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका नीतू का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। नीतू ने किसी तरह ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी कर परिवार की गिरती आर्थिक स्थिति को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसे अच्छी नौकरी नहीं मिली। इस पर सने सिलाई केंद्र खोलकर परिवार को संभाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed