{"_id":"645e251c487f3d84c20b5bf5","slug":"woman-jumped-into-the-canal-people-saved-firozabad-news-c-25-1-154934-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला ने लगाई नहर में छलांग, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला ने लगाई नहर में छलांग, लोगों ने बचाया
Fri, 12 May 2023 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 12 May 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाई नहर में छलांग, लोगों ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। मुस्तफाबाद नहर पुल से एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला के नहर छलांग लगाते ही मौजूद लोगों ने महिला को बचा लिया। बेहोशी की हालत में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना जसराना के मुस्तफाबाद नहर पुल पर एक महिला शुक्रवार की दोपहर आई। महिला की हरकत को देख मौजूद लोगों को शक हुआ तो उस पर निगाह रखने लगे। इसी दौरान अचानक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला के नहर में छलांग लगाने पर मौजूद लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरु किया तो लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में कई लोग नहर में कूद पड़े। सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लोग महिला को बेहोशी की हालत में नहर से निकालकर लाए। बेहोशी की अवस्था में चौकी इंचार्ज प्रशांत माठा ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला को उपचार के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा नहर में छलांग लगाने वाली महिला को बचाकर उसे उपचार के लिए भेजा है। बेहोशी की हालत में होने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी। संवाद