{"_id":"6a63a4eef9dbc7e22e0177e8","slug":"woman-hangs-herself-after-being-driven-to-despair-by-domestic-strife-dies-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-180378-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घरेलू कलह से तंग आकर महिला फंदे से लटकी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घरेलू कलह से तंग आकर महिला फंदे से लटकी, मौत
Fri, 24 Jul 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नया रसूलपुर में शुक्रवार को घरेलू कलह के चलते एक 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
जसराना क्षेत्र के गांव पचवा निवासी शिवानी (35) की शादी वर्ष 2017 में नया रसूलपुर निवासी सुनील के साथ हुई थी। सुनील चूड़ी का काम कर परिवार का गुजर-बसर करता है। शुक्रवार दोपहर को गृहक्लेश के चलते तंग आकर शिवानी अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गई। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गई है। इंस्पेक्टर रसूलपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। संवाद