{"_id":"69fa36931989f6f7b9083ea7","slug":"woman-dies-in-tractor-bike-collision-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-174114-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत
Tue, 05 May 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में गढ़ी तिवारी के पास मोड़ पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं परिजन की चीख- पुकार मची हुई थी।
आजाद नगर थाना लाइनपार निवासी उमाकांति (42) मंगलवार दोपहर में अपने देवर सुभाष और बेटी दिव्या भारती के साथ बाइक से थाना बसई मोहम्मदपुर जा रही थी। वह गढ़ी तिवारी के पास मोड़ पर पहुंची थी, तभी सामने से आते ईंट से भरे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे उमाकांति की मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी होते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतका अपने पीछे दो बेटी दिव्या भारती और आरती को रोता- बिलखता छोड़ गई है।
वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बेटी दिव्या ने बताया कि 29 मार्च को उसके पिता अशोक कुमार की सोफीपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह सर्टिफिकेट बनवाने के लिए रिपोर्ट लेने को थाना बसई मोहम्मदपुर जा रही थी। थानाध्यक्ष कृष्ण स्वरूप पाल ने बताया कि ईंट से भरे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।