{"_id":"68471c03113bece3270fa5dd","slug":"woman-dies-due-to-negligence-of-electricity-department-case-filed-against-je-on-courts-order-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-150046-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्युत विभाग की लापरवाही से महिला की मौत, कोर्ट के आदेश पर जेई पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्युत विभाग की लापरवाही से महिला की मौत, कोर्ट के आदेश पर जेई पर दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 09 Jun 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर गीतम सिंह निवासी श्याम सिंह की पत्नी की जर्जर विद्युत तार टूटकर गिरने से हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर जेई व लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
19 अगस्त 2024 की सुबह करीब 10:30 बजे श्याम सिंह की पत्नी मलूकी देवी अपने पशुओं को देखने के लिए घर से बाहर निकली थीं। उसी समय ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का जर्जर तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल फिरोजाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम सिंह का आरोप है कि उन्होंने पूर्व में ही विद्युत विभाग के जेई देश दीपक, लाइनमैन कल्लू और रामवीर को तारों की खराब स्थिति की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि हादसा हो गया और उनकी पत्नी की जान चली गई। घटना के बाद श्याम सिंह ने थाना फरिहा में तहरीर दी, लेकिन वहां मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने 3 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा, पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित थाना प्रभारी को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। श्याम सिंह ने यह भी बताया कि घटना के बाद विद्युत कर्मचारी शिवराम फौजी उन्हें और उनके परिवार को धमकी दे रहा है कि यदि उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई की, तो पूरे परिवार को करंट लगवाकर मार दिया जाएगा और मामले को दुर्घटना बताकर बंद करवा दिया जाएगा।