{"_id":"67f16a7f37be4369d40b9f34","slug":"woman-dies-after-operation-doctor-ran-away-leaving-her-on-way-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑपरेशन के बाद महिला की माैत...रास्ते में छोड़कर भाग गया चिकित्सक, अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑपरेशन के बाद महिला की माैत...रास्ते में छोड़कर भाग गया चिकित्सक, अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा
Sat, 05 Apr 2025 11:08 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:08 PM IST
सार
निजी अस्तपाल में ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी। चिकित्सक मरीज को अपनी कार से इलाज के लिए आगरा लेकर आ रहा था। रास्ते में महिला की माैत हो गई। चिकित्सक शव छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के खैरगढ़ में एक निजी अस्पताल में रसौली के आपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर डाक्टर अपनी कार से मरीज को लेकर आगरा जा रहा था। रास्ते में महिला की मौत के बाद डाक्टर शव रास्ते में छोड़कर भाग निकला। इससे नाराज परिजन ने शव लेकर अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ और पथराव किया। उधर, अस्पताल के कर्मचारी पहले ताला बंद कर गायब हो गए थे।
खैरगढ़ में बरौली निवासी संतोष कुमार सब्जी का व्यापार करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने 28 वर्षीय पत्नी को रसौली के आपरेशन के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को रुबी का आपरेशन हुआ। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। डाक्टर अपनी कार से मरीज को लेकर आगरा जाने लगा।
रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई। इसके बाद डाक्टर शव रास्ते में छोड़कर भाग निकला। उधर, डाक्टर ने अस्पताल में फोन कर बताया कि मरीज की मौत हो गई है। इस पर कर्मचारी भी अस्पताल में ताला बंद कर भाग निकले। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और शव लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल में पथराव और तोड़फोड़ की गई। सूचना पर खैरगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने गुस्साए परिजन को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक परिजन महिला का शव अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा करते रहे।