{"_id":"6a36dc692af2dc7f1c047b13","slug":"woman-commits-suicide-after-dispute-with-husband-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-177721-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या
Sun, 21 Jun 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फूलवती का फाइल फोटो
- फोटो : फूलवती का फाइल फोटो
पचोखरा। थाना रजावली क्षेत्र के गांव रामगढ़ उर्फ उम्मरगढ़ में शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद 23 वर्षीय हेमलता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से थाना जसराना के गांव कादीपुर निवासी हेमलता का विवाह 18 अक्तूबर 2019 को रामगढ़ निवासी बृजेश कुमार के साथ प्रेम विवाह के रूप में हुआ था, जो बृजेश की ननिहाल कादीपुर में रहने के दौरान परवान चढ़ा था।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे भोजन को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिससे नाराज होकर बृजेश घर से निकलकर गांव के पंजाब नेशनल बैंक के पास जाकर बैठ गया। पति को मनाने के लिए हेमलता ने अपनी छोटी बहन कुसुमलता को भेजा। जब कुसुमलता जीजा बृजेश को लेकर घर लौटी, तो हेमलता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर वह पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी मिली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक हेमलता की मौत हो चुकी थी। मृतका अपने पीछे एक चार साल की बेटी और दो साल का बेटा छोड़ गई है। थाना प्रभारी बृज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।