फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman beaten by husband, stone pelted, case against seven

Firozabad News: महिला को पति ने पीटा, पथराव, सात के खिलाफ मुकदमा

Tue, 17 Jan 2023 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten by husband, stone pelted, case against seven
फिरोजाबाद। महिला की पिटाई और पथराव किए जाने के मामले में उत्तर थाना पुलिस ने 7 लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जमुना नगर निवासी माला देवी की उसके पति कमलेश ने पिटाई कर दी थी। इस बीच माला देवी के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने इसका विरोध किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने माला देवी की तहरीर पर कमलेश कुमार, रवि कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार, अमर सिंह निवासी झील की पुलिया उत्तर, नेकसे लाल निवासी नगला पवल कोतवाली देहात जनपद एटा, माया देवी निवासी आंबेडकर नगर उत्तर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed