{"_id":"66a6aa13b98233f6270541f6","slug":"with-the-announcement-of-the-date-of-police-examination-the-hope-of-uniform-was-again-awakened-among-the-youth-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-130183-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस परीक्षा की तिथि घोषित होने से युवाओं में फिर जगी वर्दी की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस परीक्षा की तिथि घोषित होने से युवाओं में फिर जगी वर्दी की आस
Mon, 29 Jul 2024 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा तिथि घोषित होते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे। युवाओं का कहना है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी। कुछ युवा घर पर बैठकर ही स्वयं तैयारी कर रहे हैं तो कुछ युवा लाइब्रेरी में बैठकर सिपाही परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। युवा दोबारा से शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 अगस्त से पांच दिनों में कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23, 24, 25 अगस्त एवं 30, 31 अगस्त को परीक्षा कराने की घोषणा की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की वजह से परीक्षा की तारीखों में अंतराल दिया गया है। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी, जिले में करीब 40 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। लेकिन इस बार नए मानकों के अनुरुप जिले में मुख्यालय से 10 किमी के दायरे में स्थित 6 एडेड कॉलेज और महाविद्यालयों को केंद्र बनाया जा सकता है।
- परीक्षा की तिथि दोबारा घोषित होते ही फिर से तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद ही है कि इस बार अपनी मेहनत के बल पर सिपाही जरूर बन जाउंगा। - अमरदीप कुमार, दपामई
मुझे अपने ऊपर पूर्ण विश्वास है। इस भर्ती में सफल होकर में अपने प्रदेश की सेवा करूंगी। सरकार ने दोबारा भर्ती निकालकर युवाओं को नया मौका दिया है। - डॉली, अभ्यर्थी
विज्ञापन
सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अब दोबारा परीक्षा की तिथि जारी होने से उम्मीद जगी है। परीक्षा में सफल होकर सिपाही बनूंगा। - यश माथुर, नया रसूलपुर
-सिपाही परीक्षा की दोबारा तिथि घोषित होने से उसने फिर तैयारी शुरू कर दी है। मैं अपने भविष्य के लिए दोबारा परीक्षा दूंगा, पूरी तरह से तैयारी कर रहा हूं। - गुलशन यादव, आलमपुर