{"_id":"436798ff650427b203c04537bd84256b","slug":"with-destiny-would-be-accessible-to-cure-cancer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयति के साथ सुलभ होगा कैंसर का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयति के साथ सुलभ होगा कैंसर का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयति मल्टी सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल मथुरा द्वारा कैंसर जांच शिविर लगाया गया। सुहागनगरी के ट्रामा सेंटर में आयोजित कैंप में सैकड़ों मरीजों ने जांच और परीक्षण कराया। साथ ही चिकित्सकों ने कैंसर से बचने के उपाय बताए। ट्रामा सेंटर में हर मंगलवार को ओपीडी लगा करेगी।
मंगलवार को नयति हास्पिटल और ट्रामा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल आंकोलाजी के चेयरमैन डा. अनिल कुमार धर ने मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और सावधानियां अपनाने की जानकारी दी। एक सैकड़ा से अधिक मरीजों में से 47 की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 18 मरीज कैंसर से पीड़ित पाए गए जिनको इलाज के लिए नयति हास्पिटल में उपचार की सलाह दी। इनमें मुंह, गला और ब्रेस्ट कैंसर की रोगी महिलाएं अधिक थीं।
कार्यक्रम का शुुभारंभ डा. धर ने किया। आयोजित कार्यशाला में कैंसर के कारण और उसके प्रकार की जानकारी दी। इसके अलावा कैंसर पर लगाम लगाने के लिए व्यायाम, स्वस्थ आहार, धूूम्रपान से परहेज करने को कहा। डा. सोमनाथ डे ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज मंडल में कैंसर के मरीजों की संख्या सर्वाधिक है और यहां सुविधाएं नगण्य हैं। निजी क्षेत्र और सरकारी क्षेत्र में कैंसर यूनिट तक नहीं है। तय किया गया कि ट्रामा सेंटर के कैंपस में प्रत्येक मंगलवार को कैंसर रोग विशेषज्ञों की टीम मरीजों का परीक्षण और उपचार करेगी। ट्रामा सेंटर के अध्यक्ष पीके जिंदल, मोहन बाबू जिंदल, हनुमान प्रसाद गर्ग, राहुल जैन सिटीजन, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।