{"_id":"64e4f768d0b1c2bf3700c566","slug":"will-be-able-to-associate-your-ration-card-with-the-new-shop-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-3182-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नई दुकान से संबद्ध करा सकेंगे अपना राशनकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नई दुकान से संबद्ध करा सकेंगे अपना राशनकार्ड
Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में जो राशनकार्ड धारक यदि पिछले छह माह अपनी मूल दुकान से खाद्यान्य प्राप्त नहीं कर रहे हैं और जिले की किसी अन्य दुकान से खाद्यान्य को प्राप्त किया जा रहा है। तो ऐसे कार्डधारक पोर्टेबिलिटी सुविधा प्रदान करने वाली दुकान से ही कार्ड को संबद्ध कराना होगा। इसके लिए कार्डधारक को खुद ही विकल्पपत्र भरकर विभाग में जमा कराना होगा।
पूर्ति विभाग ने जिन राशनकार्ड धारकों की दुकान का स्थान बदल गया है और वह अपनी मूल दुकान के बजाय नई राशन की दुकान से राशन सामग्री लेना चाहते हैं तो उन्हें पूर्ति विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर राशनकार्ड धारक द्वारा स्वयं दुकान चयन करने के लिए प्रपत्र का विकल्प उपलब्ध कराए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी ने कहा कि विकल्प के माध्यम से शहरी क्षेत्र का कार्डधारक द्वारा अपने जनपद के शहरी क्षेत्र की अन्य उचित दर दुकान चयन किया जा सकेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की दुकान का ग्रामीण क्षेत्र में ही चयन किए जाने का प्रावधान किया है।