फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wife tried to jump into canal after dispute with husband

Firozabad News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने नहर में कूदने का किया प्रयास

Sat, 06 Jul 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Wife tried to jump into canal after dispute with husband
शिकोहाबाद। पति से विवाद के बाद परेशान होकर विवाहिता ने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। नहर में कूदकर जान देने का प्रयास करते हुए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बतपुर अहीर निवासी किरन के अनुसार उसके घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। उसका पति से भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह शनिवार को जान देने के लिए भूड़ा नहर के पास आ गई। उसने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन वहां से होकर गुजर रहे कुछ लोगों ने उसे तुरंत ही पकड़ लिया और नहर में कूदने से बचा लिया। वह बालाजी महाराज के दर्शन के उददेश्य से घर से निकली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ करने के बाद उसके परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि महिला का उसके पति से विवाद होता है। उसे समझाकर पति के साथ घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed