फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wife Nagar Panchayat President and husband sitting on the chair

Firozabad News: पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष और पति बैठ रहे कुर्सी पर

Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wife Nagar Panchayat President and husband sitting on the chair
मक्खनपुर । नगर पंचायत मक्खनपुर के अध्यक्ष की कुर्सी पर पति का कब्जा है। नगर पंचायत मक्खनपुर के कार्यालय में अध्यक्ष गीता देवी दिवाकर की कुर्सी पर पति दिलीप लोधी सभासद बैठे नजर आते हैं। यह कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को भी वह नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर सहकर्मियों को आदेश देते दिखे।
विज्ञापन

नगर पंचायत से जुड़े लोगों का कहना है कि कार्यालय में अध्यक्ष पद की कुर्सी से गीता देवी दिवाकर नदारद रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने महिला अध्यक्ष गीता देवी दिवाकर को अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए चुना था लेकिन उनके अधिकारों का हनन उनके पति दिलीप लोधी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें नगर पंचायत के सभासद व कर्मचारी भी हैरान है। नई नगर पंचायत की जनता आस लगाए थी कि प्रथम बार चुनी गई गीता देवी दिवाकर हमारे बीच आकर समस्याओं को सुनकर जन समस्याओं का निस्तारण करवाएंगी लेकिन उनके पति के द्वारा जनता के आस पर अपना अधिकार जमा लिया है। जिससे पार्टी की भी छवि धूमिल हो रही है । गीता देवी दिवाकर का कहना है कि मैं दो दिन से बीमार हूं। कार्यालय नहीं गई हूं इसलिए मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed