फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dumpers and tractors transporting illegally mined material were intercepted.

Firozabad News: बिना अनुमति खनन करके जा रहे डंपर और ट्रैक्टर पकड़े

Wed, 07 Oct 2026 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dumpers and tractors transporting illegally mined material were intercepted.
शिकोहाबाद। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनन अधिकारी मफतलाल और नायब तहसीलदार नितिन चौधरी की संयुक्त टीम ने दो डंपरों का 1.24 लाख रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर टीम ने भूड़ा पुल और प्रतापपुर चौराहे के पास छापेमारी कर मोरंग से लदे दो डंपर और मिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा। नायब तहसीलदार ने बताया कि मिट्टी ले जा रहे वाहनों के पास कोई अनुमति नहीं थी, जबकि एक मोरंग का डंपर ओवरलोड था। टीम ने दो डंपरों पर 64,900 और 59,200 रुपये (कुल 1,24,100 रुपये) का जुर्माना लगाया, जिसमें से एक चालक ने मौके पर ही चालान राशि जमा कर दी। मिट्टी से लदे वाहनों को पुलिस चौकी पर खड़ा करवाया गया है। जिला खनन अधिकारी मफतलाल ने बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed