{"_id":"6ac53ecec07c55269f0eb910","slug":"livestock-fair-held-at-garhi-bhakti-429-animals-registered-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-187053-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गढ़ी भक्ति में लगा पशु मेला, 429 पशुओं का किया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गढ़ी भक्ति में लगा पशु मेला, 429 पशुओं का किया पंजीकरण
विज्ञापन
टूंडला। ग्राम प्रशासक मीरा देवी और प्रशासक प्रतिनिधि बनवारी लाल ने सुबह करीब 11 बजे गोपूजन के साथ मेले का शुभारंभ किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र निगम ने पशुपालकों को टीकाकरण व पशुधन बीमा की जानकारी दी, जबकि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद शर्मा ने बांझपन के निदान और देवीय आपदा में अनिवार्य पशु पंजीकरण के लाभ बताए। एडीओ कृषि विनोद कुमार ने किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी।
मेले में 264 बड़े और 165 छोटे पशुओं का पंजीकरण कर बीमार पशुओं के पालकों को दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान आकाश कुमार, मुकुल कुमार, छविराम, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रमोद बाबू, गौरव, विकास, पिंकी, शिवम, डॉ. रूपकिशोर, भानुप्रताप, अवनीश, किशन और संतोष यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद