{"_id":"65b50ad8c917d9270a046eca","slug":"wife-jumps-into-canal-after-argument-with-husband-in-firozabad-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: फोन पर पति से कर रही थी बात, अचानक फोन रखा और नहर में कूद गई महिला; हकीकत जान घरवालों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: फोन पर पति से कर रही थी बात, अचानक फोन रखा और नहर में कूद गई महिला; हकीकत जान घरवालों के उड़े होश
Sat, 27 Jan 2024 07:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:51 PM IST
सार
फिरोजाबाद में महिला फोन पर पति से बात कर रही थी। अचानक फोन रखा और जाकर नहर में कूद गई। हकीकत जान घरवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
करिश्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पिता के घर रह रही विवाहिता ने शुक्रवार को नहर में छलांग लगा दी। परिजन एवं अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। थाना पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी हुई है। 24 घंटे बाद भी विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिलोटिया की है। गांव निवासी करिश्मा (25) का विवाह 3 वर्ष पूर्व विष्णु निवासी ग्राम नगला शीतला थाना मुरसान जनपद हाथरस के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही किसी बात को लेकर विवाहिता अपने पिता के घर पर आकर रहने लगी थी, लेकिन फोन पर पति और अन्य ससुराल वालों से बातचीत करती रही।
विज्ञापन
शुक्रवार को उसका फोन पर पति तथा ससुराल वालों से किसी बात पर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर वह सुबह 11 बजे घर से निकल गई। विवाहिता को इस तरह अचानक दौड़ते देख उसके पिता अशोक कुमार भी पीछे भागे। वह अपनी बेटी को रोक पाते इससे पहले ही उसने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
बेटी के नहर में कूदने से पिता के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आगरा पीएसी के गोताखोरों ने विवाहिता को काफी खोजा, लेकिन 24 घंटे बीतने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश जारी है।