{"_id":"62080af6d48f0a0af1776efc","slug":"whoever-won-the-booth-won-the-election-bl-santosh-firozabad-news-agr524137761","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया: बीएल संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया: बीएल संतोष
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा की। कहा कि जिसने बूथ जीत लिया उसने चुनाव जीत लिया।
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने भाजपा कार्यालय मोड़ा कनैटा पर विधानसभा संचालन समिति एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठनात्मक तथा चुनावी चर्चा करते हुए पांचों सीटों पर परचम लहराने के लिए चुनावी रणनीति तैयार की। बूथ पर मजबूती के साथ में सक्रिय भूमिका निर्वहन कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्ययोजना बनाकर हर शक्ति केंद्र पर कार्य करें। बूथ जीता-चुनाव जीता का मंत्र देते हुए कहा वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शक्ति केंन्द्रों पर प्रवास करें। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा बूथ पर लाभार्थी परिवारों से संपर्क करें।
उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संपर्क करें। सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता शालू, संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, केएल मीना, बबिता चौहान, दीपक राजौरिया, अविनाश सिंह भोले, दीपक चौधरी, राजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, हनुमंत सिंह बघेल, मंगल सिंह राठौर, शिवमोहन श्रोतीय, सतीश यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जगन सेठ, आकाश शर्मा, दुष्यंत सिंह जादौन, अरविंद पचौरी आदि मौजूद रहे।