फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Whether fixing arrangements on Eid: Dr. Dilip

ईद पर इंतजाम हों दुरुस्त: डा. दिलीप

Thu, 16 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 16 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Whether fixing arrangements on Eid: Dr. Dilip
सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त रामऔतार रमन को ज्ञापन सौंप कर मुस्लिम क्षेत्रों में पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग की। ईद के अवसर पर सभी इंतजाम भी दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन

  सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज व ईद की नमाज के लिए मस्जिदों व नमाज स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था कराई जाए। गांधीपार्क को सजाया जाए। शहर की सभी प्रमुख मार्गों पर आवारा पशुओं की रोक थाम को बेरीकेटिंग लगाई जाए। कर्मचारी तैनात किए जाएं, जिससे कोई अनहोनी न सके। उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की समस्याओं को दूर करने के साथ कई जगह सड़क खराब होने व स्ट्रीट लाइटें न जलने की शिकायत की। उन्होंने ईद को लेकर सुचारु पेयजल आपूर्ति किए जाने, सड़कों पर पेचवर्क कराने, सोडियम लाइटें ठीक कराने समेत अन्य सुविधाएं दुरुस्त कराने को कहा। सपा नेताओं ने नगर निगम द्वारा अब तक की गई तैयारियों के संबंध में भी जानकारी हासिल की। महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, शमशाद बाबा, कासिम सिद्दीकी, नीतेश अग्रवाल, कल्लू गुर्जर, रामवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, कैलाशचंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन


मस्जिदों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने अधिकारियों के साथ गांधी पार्क, ईदगाह मस्जिद में कराए जा रहे कार्यों को देखा। जामा मस्जिद, हुसैनी मस्जिद चौक का निरीक्षण कर समस्याएं देखीं। मौके पर अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमारए अधिशासी अभियंता राजकुमार सहायक अभियंता रमाशंकर राम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed