फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   When Bullet's insistence was not met, the young man committed suicide by hanging himself.

UP: बुलेट बाइक के लिए दे दी जान, घरवालों ने नहीं पूरी नहीं की ये जिद...इसलिए उठाया खौफनाक कदम

Thu, 06 Mar 2025 02:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 06 Mar 2025 02:28 PM IST
सार

बुलेट बाइक पर चलने का इस कदर जुनून सवार हुआ कि युवक ने अपनी जान दे दी। वो बुलेट खरीदने की जिद पर अड़ा हुआ थाष घरवाले नहीं माने, तो उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। 
 

विज्ञापन
When Bullet's insistence was not met, the young man committed suicide by hanging himself.
बुलेट - फोटो : freepik

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक युवक ने प्लाट पर लगी टीन के कुंदा से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। पूछताछ में परिजन अलग-अलग बात का जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन


 गांव सुम्मेरपुर निवासी हिमांशू (18) बुधवार दोपहर के समय अपने घर वालों ने गुस्सा होकर प्लाट पर गया और वहां टिन के कुंदा पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। तुरंत ही ग्रामीणों ने हिमांशू को फंदे से उतारा और उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। पिता देवेश ने बताया कि हिमांशू दो दिनों से बुलट लेने के लिए जिद कर रहा था। लेकिन आर्थिक दिक्कत के कारण उसे मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने ये कदम उठा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए वह लोग शव घर ले गए। पूछताछ में कभी बाइक तो कभी परीक्षा की दिक्कत होने की बात बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed