{"_id":"6611a2514d1325095f04a344","slug":"water-will-be-tested-every-week-in-slums-and-new-populations-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-121882-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मलिन व नई आबादी में हर सप्ताह होगी पानी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मलिन व नई आबादी में हर सप्ताह होगी पानी की जांच
Sun, 07 Apr 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्मियों में स्वच्छ पेयजल सप्लाई के लिए निगम के जलकल विभाग ने मलिन बस्तियों पर फोकस कर लिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर मलिन बस्तियों में प्रति सप्ताह पेयजल की प्रयोगशाला जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
मलिन एवं निर्बल आय वर्ग बाहुल्य इलाकों में होने वाली पेयजल सप्लाई की हर सप्ताह जांच कराई जाएगी। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने नई आबादी एवं मलिन बस्तियों में जेड़ाझाल परियोजना एवं नलकूपों से हो रही पानी की सप्लाई के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला में जांच कराने के निर्देश दिए है। इस बाबत शनिवार से मलिन एवं नई आबादी क्षेत्रों से पानी के नमूने लेने का काम शुरू हो गया। शनिवार को डाक बंगला, ऐलान नगर, वाल्मीकि बस्ती नई बस्ती, लेबर कॉलोनी आदि इलाकों में पानी के नमूने एकत्र करने को जलकल की टीमें मौके पर पहुुंची।