फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water stor in firozabad

गांधी पार्क में जलभराव, मॉर्निंग वॉक को आए लोग लौटे

Mon, 26 Aug 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
water stor in firozabad
गांधी पार्क में भरा पानी। मॉर्निंग वाक के लिए आने वाले लोग परेशान - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रमुख गांधी पार्क जलमग्न हो गया। 48 घंटे के बाद भी नगर निगम के अधिकारी गांधी पार्क के जलनिकासी नहीं कर सके। जलनिकासी न होने से सुबह टहलने के लिए आने वाले लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख गांधी पार्क में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सुबह टहलने आते है। जलनिकासी न होने से शनिवार को करीब एक घंटे की झमाझम बारिश और रविवार को रुक-रुक कर हुई बरसात को लेकर गांधी पार्क पूरी तरह से जलमग्न हो गया।
विज्ञापन

लोगों के बैठने और टहलने के लिए भी जगह नहीं बची। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक को पहुंचे लोगों को पार्क की हालत देख लौट गएा। हर बार नगर निगम द्वारा गांधी पार्क के पानी की निकासी ट्राली द्वारा कराई जाती रही है, लेकिन इस बार ऐसा नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का एक मात्र पार्क वो भी बदहाल
गांधी पार्क का चयन अमृत योजना में किया है। शहर के बीचों बीच यह मुख्य पार्क है। पार्क में इतना पानी भरा है कि लोग टहल नहीं सकते। इसके अलावा यह पार्क उजाड़ स्थिति में है। झूले आदि टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed