{"_id":"5e35bd8e8ebc3e4ae9529cbd","slug":"water-problem-in-city-firozabad-news-agr4274881121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की सफाई के लिए नगर निगम ने सिंचाई विभाग को दिए दस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की सफाई के लिए नगर निगम ने सिंचाई विभाग को दिए दस लाख
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पानी के संकट से जूझ रही सुहागनगरी को गंगाजल की सप्लाई देने के लिए नगर निगम द्वारा सिंचाई विभाग को पहले किस्त में दस लाख रुपये दिए है। यह रकम खर्च होने के बाद नगर निगम सिंचाई विभाग को और पैसे देगा। जिससे शहर को मिलने वाले गंगाजल की सप्लाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आए।
पिछले डेढ़ साल से शहर को सिंचाई विभाग शहर को गंगाजल की सप्लाई दे रहा है। शहर में पानी का संकट बढ़ा तो सिंचाई विभाग और नगर निगम के बीच तालमेल बैठाने के लिए सीडीओ नेहा जैन ने दोनों विभागों के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का निस्तारण करने के आदेश दिए। नगर आयुक्त विजय कुमार के अनुसार
कुछ माह पूर्व सिंचाई विभाग ने 48 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर दिया था। इसमें से दस लाख रुपये शनिवार को सिंचाई विभाग को दिए गए है। सिंचाई विभाग द्वारा यह पैसा खर्च किए जाने के बाद और पैसा दिया जाएगा। संवाद