{"_id":"5ff4ab5e8ebc3e30ba210ee9","slug":"water-problem-firozabad-news-agr475110898","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की आपूर्ति शुरू होती आठ स्थानों पर फटी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की आपूर्ति शुरू होती आठ स्थानों पर फटी पाइपलाइन
विज्ञापन
ढोलपुरा व दलित बस्ती में पानी की शिकायत पर निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों से बातचीत करते महाप?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत नगला पचिया से ढोलपुरा तक डाली गई करीब आठ सौ मीटर लंबी पानी का पाइपलाइन के पाइप की गुणवत्ता काफी खराब है। पानी के प्रेशर से अक्सर पाइपलाइन फट जाती है। मंगलवार को पानी की आपूर्ति शुरू करते ही आठ स्थानों पर पाइप लाइन फट गई। इससे ढोलपुरा दलित बस्ती के साथ अन्य क्षेत्रों में गंगा जल की आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार सुबह जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नई पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए।
ढोलपुर दलित बस्ती के साथ आसपास के क्षेत्रों में गंगा जल की आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन डाली गई थी। यह पाइपलाइन हिमायूंपुर से नगला पचिया होते हुए ढोलपुरा तक गई है। नगला पचिया से ढोलपुरा दलित बस्ती तक पाइपलाइन की गुणवत्ता खराब होने के कारण यह पानी का प्रेशर नहीं झेल पाती।
इस कारण ढोलपुरा और दलित बस्ती के साथ अन्य क्षेत्रों में पानी का संकट है। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने मंगलवार को पार्षद की शिकायत पर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपूर्ति शुरू होते ही आठ स्थानों पर पाइपलाइन फट गई। महाप्रबंधक ने कहा कि पाइप की क्वालिटी खराब होने के कारण यह पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही। इस क्षेत्र में नए पाइप लाइन डलवाकर आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।