{"_id":"5e5561698ebc3ef39a1db01c","slug":"water-problem-firozabad-news-agr431241598","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त कराया जाएगा कोटला का शिरोपरि जलाशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त कराया जाएगा कोटला का शिरोपरि जलाशय
विज्ञापन
कोटला स्थित पानी की टंकी
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी। कई दशक तक गांव कोटला में पेयजल आपूर्ति करने वाली ग्राम समूह पाइप पेयजल टंकी को ध्वस्त किया जाएगा। जांच के लिए आई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की तकनीकी दल ने टंकी को जीर्णोद्धार के योग्य नहीं मानते हुए ध्वस्तीकरण की संस्तुति की है। रिपोर्ट के आधार पर यूपी जल निगम ने कार्यवाही के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।
विकास खंड नारखी के गांव कोटला में 48 वर्ष पूर्व ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। इससे कोटला खास, लतीफपुर, खुशालपुर, भगीपुर आदि गांवों को जलापूर्ति दी जाती थी। समय के साथ भूमिगत जलाशय में पानी की कमी और इसकी जर्जर हालत के कारण इससे केवल कोटला मेें ही आपूर्ति की जा रही है।
उत्तर प्रदेश जल निगम ने इस परियोजना की वस्तु स्थित के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन तकनीकी संस्थान से जांच कराई थी। तकनीकी दल ने टंकी को जीर्णोद्धार योग्य नहीं मानते हुए तत्काल ध्वस्त करने की संस्तुति की है। तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर एक्सईएन उत्तर प्रदेश जल निगम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पेयजल टंकी पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है। पेयजल परियोजना की कार्यावधि भी पूरी हो चुकी है। तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर टंकी को तोड़ना जरूरी है।
चंद्रमोहन सिंह सोलंकी - एक्सईन जल निगम