फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   WATER FILLING

मानसून से पहले की बारिश ने ही खोली नगर पालिका की पोल, नगर हुआ जलमग्न

Sun, 31 May 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
WATER FILLING
शिकोहाबाद मैनपुरी रोड स्थित अस्थाई मंडी परिसर में भरा पानी। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्री मानसून की पहली बारिश में ही शहर पानी-पानी हो गया, इससे नगर पालिका की पोल खुल गई। जल निकासी न होने से घर, दुकान, थाना परिसर, आबकारी गोदाम के साथ ही नवीन मंडी स्थल में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विगत दिनों से नगर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा था। गर्मी और लू के थपेड़ों से आम जनमानस परेशान था। शुक्रवार शाम साढ़े आठ बजे तेज काली घटाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिलने के साथ ही परेशानियां और नुकसान भी हुआ। कुछ ही मिनटों की बारिश से पूरा सहर जलमग्न हो गया। कटरा बाजार में थाना परिसर, आबकारी गोदाम और मैनपुरी रोड स्थित अस्थाई सब्जी मंडी में पानी भर गया। जिससे व्यापारियों व आढ़तियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। आढ़तियों ने प्रशासन से मंडी को नवीन मंडी स्थल पर ही शिफ्ट करने की मांग की। सर्विस रोड पर जलभराव होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इधर, मोहल्ला शंभूनगर, यादव कॉलोनी, पक्का तालाब, एटा रोड सहित अन्य निचले इलाकों में जलनिकासी सही न होने से घरों और प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। जिससे घरों में रखा सामान भीग गया। नगरवासियों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने समय रहते नगर के नालों की तली झाड़ सफाई कराने की मांग की है, जिससे नगर को जल भराव से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed