फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Water crisis was angry indignation , Kotla Road jam

पेयजल संकट पर भड़का आक्रोश, कोटला रोड जाम

Wed, 24 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 24 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Water crisis was angry indignation , Kotla Road jam
तिलक नगर में पेयजल समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार सुबह कोटला रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाम जाम लगा रहे लोगों को हड़काया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। पीड़ित लोगों ने समस्या के निदान को डीएम व नगर निगम से भी गुहार लगाई।
विज्ञापन

तिलक नगर क्षेत्र में वर्षों से पेयजल समस्या बनी हुई है। समस्या के निदान के लिए क्षेत्रीय लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार प्रात: 9 बजे आक्रोशित लोगों ने कोटला रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय शर्मा नेे कहा कि तिलक नगर में पड़ी पाइप लाइन को निगम द्वारा कटवा दिया गया है। पाइप लाइन जोड़ने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को हड़काना शुरू कर दिया। एक पुलिसकर्मी जाम लगाने वालों की वीडियो रिकार्डिंग करने लगा। वहीं पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। इसके बाद सभी लोग सीधे नगर निगम पहुंचे। यहां जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने पर लोगों ने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डीएम को समस्या से अवगत कराते हुए दोषी जेई को निलंबित करने और पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। इस मौके पर अजय शर्मा, मोहित शर्मा, लाखन चौधरी, शिवम कुशवाहा, सतेंद्र कुमार, बंटू पहलवान, राहुल मिश्रा, शिवम दुबे, योगेश पचौरी, राजीव शुक्ला, कृष्णकांत पचौरी, सत्यदेव शर्मा, नवनीत मिश्रा, मोहित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बाक्स--
विजय नगर में पाइप लाइन डलवाने की मांग
नगला बरी स्थित विजय नगर गली नं. तीन, चार और पांच में पांच माह से लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। मंगलवार को विजय नगर की करीब एक दर्जन महिला पुरुषों ने पाइप लाइन डलवाने की मांग को लेकर नगर निगम काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान प्रवेश कुमार, अंजली, अवधेश, सोमन, मीरा, लक्ष्मी, महेश, विष्णु कुमार, राजबहादुर अवधेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed