{"_id":"5df1302d8ebc3e87ca32e4c8","slug":"water-adhikari-firozabad-news-agr419616586","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकल के अधिकारियों ने झालगोपालपुर नहर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकल के अधिकारियों ने झालगोपालपुर नहर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
झालपुर नहर का निरीक्षण करते जलकल विभाग के अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर के समीप फूटी नहर को ठीक कराने के लिए सिंचाई विभाग के साथ जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर ही डेरा डाले रहे। वहीं शाम को दी जाने वाली पानी की सप्लाई बुधवार को पूरी तरह से बाधित रही। सोमवार रात झालगोपालपुर नहर से फूटने से हजारों क्यूसेक पानी झालगोपालपुर नहर के समीप से गुजर रही दूसरी नहर में चला गया।
जानकारी होते ही सिंचाई और जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर के पानी को बंद करा दिया। जिससे मंगलवार शाम को शहर में पानी नहीं मिल सका। बुधवार सुबह शहर को एक घंटे दी जाने वाली पानी की आपूर्ति में भी कटौती की गई। जिससे बृहस्पतिवार को भी शहर को पानी मिल सके।
उधर बुधवार को नहर की मरम्मत का कार्य सिंचाई विभाग ने शुरू करा दिया। निर्माण कार्य को देखने के लिए जलकल विभाग के एक्सईएन चंदन सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र सत्संगी के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। एक्सईएन चंदन सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम को पानी की आपूर्ति शुरू होने के साथ ही नंदपुर इंटेक तक पानी शुक्रवार सुबह तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही शहर को शुक्रवार से विधिवत पानी की आपूर्ति की जाएगी।