फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Was stopped cold by a hospital blanket,

अस्पताल के एक कंबल से नहीं रुक रही ठंड

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Was stopped cold by a hospital blanket,
‌ज‌िला अस्‍पताल में कंबल ले जाती तीमारदार - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद

विज्ञापन
घने कोहरा एवं शीतलहर में भी अस्पताल प्रशासन विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों पर रहम नहीं कर रहा है। एक कंबल के सहारे मरीज ठिठुरन भरी रात काटने को विवश हैं। अस्पताल में भर्ती मरीज को सर्दी से बचाने के लिए तीमारदार घरों से रजाई, कंबल ला रहे हैं।

-शिकोहाबाद निवासी मनोज देवी पत्नी थम्मन सिंह डायबिटीज की मरीज हैं। पिछले दो दिनों से वार्ड संख्या तीन में भर्ती हैं। थम्मन सिंह का कहना था कि उपचार तो ठीक है लेकिन सर्दी से बचाव को एक ही कंबल मिला है। घर से रजाई लानी पड़ी। स्टाफ का व्यवहार जितना अच्छा होना चाहिए वह नहीं है।
विज्ञापन


-अब्बासनगर निवासी नाजमा बेगम (65)पत्नी इस्लाम खां सर्दी से ठिठुर रही थीं। इस्लाम खां ने कहा कि सर्दी में ओढ़ने के लिए एक ही कंबल मिला था। बेटी से घर से कंबल मंगाया तब कहीं राहत मिली। एक कंबल में तो सर्दी से बच नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आसफाबाद निवासी रामरती देवी दुर्घटना का शिकार हो गई थी। पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती रामरती देवी को एक कंबल ओढ़ने को मिला। पुत्र धर्मवीर ने बताया कि सर्दी से बचाव को घर से कंबल लाना पड़ा। सर्दी होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।


- वार्ड संख्या दो में भर्ती मायाराम पुत्र मांगीलाल भी सर्दी से ठिठुरते दिखाई दिए। बेटी मुक्ता गुप्ता ने कहा कि उपचार तो ठीक मिल रहा है। लेकिन सर्दी से बचने के इंतजाम अस्पताल में नहीं है। घर से रजाई लानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed