{"_id":"570d045a4f1c1b4a7e4a6ab8","slug":"ward-16-water-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 16 में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 16 में गहराया पेयजल संकट
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में पेयजल संकट के चलते टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड नंबर 16 में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। वार्ड के लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आलम यह है कि पेयजल की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जा रही है।
वार्ड नंबर 16 के शिव नगर और न्यू शिवनगर क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट है। यहां अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं तो वहीं घरों में लगी सबमर्सिबल भी सूख गई हैं। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण दोनों मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभासद प्रवीन दीक्षित द्वारा टैंकरों से पेयजल सप्लाई कराई जा रही है। टैंकर के पहुंचते ही पेयजल भरने वालों की लंबी लाइन लग जाती है। वार्ड के बाशिंदों ने पालिकाध्यक्षा से पेयजल समस्या के निदान की मांग की है। मांग करने वालों में सूरजपाल, देवेंद्र सिंह, रामनरेश, लक्ष्मीकांत, होतीलाल, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।