{"_id":"9ea8faf226a506996fb7e8c0e23be4a3","slug":"walk-throat-killing-of-the-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने गए वृद्ध की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने गए वृद्ध की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से खाना खाकर टहलने निकले वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वृद्ध का शव शुक्रवार सुबह खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वृद्ध के पुत्र ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पचोखरा निवासी हुंडीलाल बघेल (60) पुत्र रामचंद्र बघेल गुरुवार सायं छह बजे घर से खाना खाने के बाद टहलने की कहकर निकले थे। इसके बाद वह देर रात तक नहीं लौटे। परिवारीजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह हुंडीलाल के परिवार के ही राधेश्याम बघेल अपने खेतों की तरफ गए तो वहां हुंडीलाल का शव पड़ा था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी और सिर कुचला गया था।
सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। शव देखते ही उनमें चीखपुकार मच गई। आसपास के गांव के लोग भी पहुंच गए। एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ प्रशांत कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शिशुपाल ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
धारदार हथियार से वृद्ध की गला रेतकर हत्या की गई है। चेहरे व सिर में भी चोट के निशान हैं। पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
प्रशांत कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला