फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Waiting for completion of financial approval process for widening of Jalesar Marg

जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण को वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरा होने का इंतजार

Sun, 28 Feb 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Waiting for completion of financial approval process for widening of Jalesar Marg
जलेसर मार्ग की जर्जर स्थिति। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन में वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरा होने का इंतजार है। जलेसर रोड की मौजूदा स्थिति काफी जर्जर है। नाबार्ड ने मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

जेल रोड से आगे जलेसर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। करीब बीस किलो मीटर मार्ग चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए नाबार्ड की टीम ने विगत दिनों मार्ग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद शासन को भेजी गई रिपोर्ट में मार्ग के चौड़ीकरण की जरूरत बताई गई थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने करीब बीस किलो मीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। मार्ग निर्माण के लिए करीब 38 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। नाबार्ड ने जलेसर मार्ग के चौड़ीकरण लिए बनाई गई योजना को मंजूरी दे दी है। अब शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद मार्ग पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। बजट भी निर्धारित हो गया है। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी इसके बाद मार्ग पर काम शुरू हो जाएगा।

रमेशचंद्रा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
सैकड़ों गांवों को जोड़ता है यह मार्ग
एटा जिले की तहसील जलेसर तक का यह रास्ता काफी जर्जर है। सैकड़ों गांव इस रास्ते से जुडे़ हैं। शहायपुर, बछगांव, रजावली, सकरौली के पास रास्ता सबसे अधिक खराब है। रास्ते में काफी गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed