{"_id":"b6ee72c852cdcdda6d48a902b149392b","slug":"wahe-guru-wahe-guru-in-prcession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन में गूंजा वाहे गुरु -वाहे गुरु...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन में गूंजा वाहे गुरु -वाहे गुरु...
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशाल नगर कीर्तन में बैंडबाजे एवं तमाम झांकियां शामिल रहीं। स्कूली बच्चों के द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। आसपास जनपदों से भी सिख समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
नगर कीर्तन की शुरुआत आगरा से आए प्रीतम सिंह गुरुजी ने की। भव्य नगर कीर्तन नई बस्ती गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर, कंपनी बाग चौराहा बस स्टैंड, सर्विस रोड़, आर्यनगर, छिंगामल बाग होते हुए गुरुद्वारा स्टेशन रोड पर समाप्त हुआ। आगरा से आए खालसा फौज के घुड़सवारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। गुरुगोविंद सिंह की अलग-अलग तरह की झांकियां निकाली गईं। टूंडला, शिकोहाबाद के स्कूली बच्चे बैंडबाजों पर तरह-तरह की प्रस्तुतियां देते हुए शामिल हुए। गतका पार्टी आगरा गुरु का ताल की हैरतअंगेज कला को देखकर लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो गए। वहीं, नूरपुर से आए बच्चे सिख समाज के इतिहास बताते दिखे। सुखमनी सोसायटी आगरा के लोग शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। अंतिम झांकी के रूप में गुरु ग्रंथ साहब की पालकी शामिल हुई। इसके आगे पंच प्यारे ध्वज लेकर चल रहे थे। पालकी के आगे सिख समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवतियां झाड़ू सेवा करते हुए चल रही थीं। नगर कीर्तन समापन होने के बाद गुरुद्वारे में भी कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
ये लोग रहे उपस्थित
सभा अध्यक्ष हरवंश सिंह मल्होत्रा, राजेंद्र सिंह बग्गा, सुजान सिंह मल्होत्रा, विधायक मनीष असीजा, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, गगनदीप मल्होत्रा, अन्नी बग्गा, विक्की सलूजा, गुरुचरन सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सोनू बग्गा, राजू होडा, हीरोमल्होत्रा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
बच्चों की प्रस्तुतियां रहीं आकर्षक
नगर कीर्तन में गुरुगोविंद सिंह इंटर कालेज टूंडला के बच्चों के द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। पंजाबी वेशभूषा में सजे बच्चे भांगड़ा करते हुए दिखे। वहीं, छात्राएं परी की ड्रेस में थीं।