फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   voter increse in firozabad

पांच विधानसभा क्षेत्रों में बढे 33534 मतदाता

Mon, 18 Jan 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
voter increse in firozabad
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गत दिनों संचालित विधानसभा वार संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान पांच विधानसभा क्षेत्रों में 33,534 मतदाता बढ़ गए हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में विधानसभा फिरोजाबाद क्षेत्र के मतदाता आगे रहे। अभियान के दौरान सबसे कम 3634 जसराना के मतदाताओं ने सूची में नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा गत नवंबर-दिसंबर माह कराए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 33,534 मतदाताओं ने निर्वाचन नामावली में अपने-अपने नाम दर्ज कराए हैं। निर्वाचन नामावली में नाम दर्ज कराने को लेकर विधानसभा क्षेत्र फिरोजाबाद के मतदाता आगे रहे। इस विधान सभा में क्षेत्र में अर्हता दिनांक एक जनवरी 2021 के आधार पर कुल 13903 मतदाताओं ने सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जरूरी प्रपत्र का प्रयोग किया। सबसे कम जसराना विधानसभा क्षेत्र में भावी मतदाताओं ने अपने नाम दर्ज कराए। इस विधान सभा क्षेत्र में कुल 3634 मतदाताओं ने अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराया। हालांकि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 17,005 मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से प्रथक भी किए गए।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र अब कुल मतदाता
टूंडला 3,62,826
जसराना 3,57,501
फिरोजाबाद 4,12,475
शिकोहाबाद 3,47,075
सिरसागंज 3,17,211
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed