{"_id":"5dc307778ebc3e5b5e1c3005","slug":"virodh-pradershan-firozabad-news-agr413915213","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से गोवंश हटाने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने का विरोध, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से गोवंश हटाने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने का विरोध, ज्ञापन दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एडीओ पंचायत द्वारा हाईवे से निराश्रित गोवंश हटाने के लिए लगाई ग्रामीण सफाई कर्मियों की ड्यूटी का ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध किया है। एडीओ पंचायत के मनमाने आदेशों के विरोध में ग्रामीण सफाई कर्मियों ने जिला स्तर पर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।
एडीओ पंचायत टूंडला द्वारा तीन नवंबर को एक आदेश जारी किया गया है। एडीओ पंचायत के आदेश के अनुसार विकास खंड टूंडला से गुजरने वाले हाईवे पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को हटाने की जिम्मेदारी अब ग्रामीण सफाई कर्मी संभालेंगे। अन्यथा की स्थिति में संबंधित सफाईकर्मी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। एडीओ पंचायत के द्वारा इस कार्य के लिए 11 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिसमें कई महिला सफाई कर्मी भी शामिल हैं। एडीओ पंचायत द्वारा जारी आदेश के विरोध में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मी संघ ने कडा विरोध जताया है। ज्ञापन डीपीआरओ को दिया गया। विरोध करने वालों में संघ जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, अनिल कुमार, रूबीना परवीन, नीरोदेवी, शारदा देवी, वीरमति एवं सुमन देवी आदि शामिल हैं।