फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Viral fever strikes households; 1,823 patients visit Arogya Melas.

Firozabad News: घर-घर वायरल बुखार की दस्तक, आरोग्य मेलों में पहुंचे 1823 मरीज

Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Viral fever strikes households; 1,823 patients visit Arogya Melas.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। जिले में वायरल बुखार तेजी से पैर पसार रहा है। घर-घर लोग बुखार, खांसी, जुकाम और कमजोरी की चपेट में हैं। रविवार को जिले के 67 स्थानों पर आयोजित आरोग्य मेलों में बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने पहुंचे। मेलों में कुल 1823 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

आरोग्य मेलों में बुखार के साथ ही पेट संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों की संख्या भी अधिक रही। पेट दर्द, गैस, अपच और अन्य पाचन संबंधी दिक्कतों को लेकर हर उम्र के मरीज चिकित्सकों के पास पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और दवाएं उपलब्ध कराईं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इन मेलों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के लोगों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही बुखार या अन्य परेशानी होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने को कहा। एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार और पेट संबंधी समस्याओं के मरीज सामने आ रहे हैं। आरोग्य मेलों में 67 स्थानों पर कुल 1823 मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया गया है। लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और बुखार होने पर लापरवाही न बरतने की सलाह दी जा रही है। गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। इधर सीएमओ डा. रामबदन राम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed