{"_id":"612d25d98ebc3eca8319f18c","slug":"viral-fever-in-shahjalpur-house-to-house-cots-a-young-man-died-of-dengue-firozabad-news-agr505733819","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजलपुर में वायरल फीवर से घर-घर बिछी चारपाईं, डेंगू से एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजलपुर में वायरल फीवर से घर-घर बिछी चारपाईं, डेंगू से एक युवक की मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद के बाद अब वायरल फीवर और डेंगू शिकोहाबाद में भी पैर पसारने लगा है। नगर के आसपास के कई गांवों में वायरल फीवर के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को मोहल्ला शहजलपुर में एक 30 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत हो गई। कई लोगों का उपचार भी चल रहा है।
नगर में भी डेगूं और वायरल फीवर जान लेवा बनता जा रहा है। घर-घर चारपाइयां बिछी हुई हैं। डॉक्टरों की क्लीनिक पर वायरल फीवर और डेंगू के मरीजों की लाइनें लगी हुई है। सरकारी अस्पताल में भी वार्ड फुल चल रहे हैं। ओपीडी में सर्वाधिक मरीज वायरल फीवर और खुजली के आ रहे हैं। नगर की सीमा से लगे शहजलपुर गांव में वायरल फीवर की चपेट में ज्यादातर लोग हैं। घर-घर में चारपाइयां बिछी हुई हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के लगभग 20 लोग डेंगू की चपेट में हैं।
आगरा के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सोमवार सुबह शहजलपुर में आदेश (30) की डेंगू के चलते मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत की जानकारी होने पर पालिका की टीम ने मोहल्ले में जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया और पूरे मोहल्ले में फॉगिंग कराई। अधिशाषी अधिकारी ने कर्मचारियों को शहजलपुर में साफ सफाई के साथ जलभराव के स्थान पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराये जाने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में टीम भेज कर लोगों की जांच कराने के साथ ही दवा वितरित करने की मांग की है।