फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   village leaders tolerate harassment

प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
village leaders tolerate harassment
गुंडा एक्ट लगाने के खिलाफ प्रधानों ने प्रदर्शन किया।
प्रधान संघ का जसराना एसएचओ के ट्रांसफर और एसएसपी के रवैये के खिलाफ धरना और प्रदर्शन बुधवार को जिला मुख्यालय पर जारी रहा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह बाबा ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। जरूरत पड़ी तो प्रदेशभर के प्रधान मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जसराना एसएचओ ने प्रधानों के खिलाफ सिर्फ एक-एक मुकदमा होने पर ही गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी। विधायक व सांसदों के खिलाफ कई अभियोग दर्ज हैं फिर पुलिस उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं करती। प्रदेश महासचिव विपिन मिश्रा ने कहा पुलिस अधीक्षक ने प्रधानों की बात को सुनने के बजाय अभद्रता की। गुरुवार को फीरोजाबाद में कई जिलों के प्रधान प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आएंगे। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप ने मांगों को पूरा नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। भंवर सिंह, सुभाषचंद्र, सुघर सिंह, राजेश प्रताप सिंह बालू, अमर सिंह, अनिल कुमार यादव, सत्यपाल सिंह, जयपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, सुरेश कुमार, सूरज पाल सिंह, विक्रम कुशवाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed