फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Village leaders demonstrated against police

पुलिस के खिलाफ ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Village leaders demonstrated against police
ग्राम प्रधानों पुलिस के खिलाफ दिया धरना।
पुलिस अधिकारियों के रवैये के विरोध में जिले के प्रधान संगठन ने मंगलवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस  दौरान वक्ताओं ने कहा कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव और जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप के नेतृत्व में जिले के प्रधान मंगलवार को मुख्यालय पर एकत्रित हुए। प्रधानों में एसएसपी की ओर से दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोश था। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि है। उसके साथ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी को अच्छा ही व्यवहार करना चाहिए लेकिन एसएसपी ने हमारी बात को सुनते से पहले ही बाहर कर दिया। जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप ने कहा कि अफसरों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नारखी ब्लाक इकाई के अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह बूली ने कहा कि प्रधानों के साथ अभद्रता एवं झूठे मुकदमे लगाया जाना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। फीरोजाबाद ब्लाक अध्यक्ष नेम सिंह यादव ने कहा कि जिलेभर के प्रधान एसएसपी के इस रवैये को लेकर एकजुट हैं। जब तक जसराना एसओ को नहीं हटाया जाता और एसएसपी के रवैये में सुधार नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सूरजपाल सिंह, अशोक कुमार, डा. नाहर सिंह, अरांव ब्लाक के अध्यक्ष सुरेश यादव, टूंडला के जेपी यादव एडवोकेट और हाथवंत के रामब्रेश यादव, शिकोहाबाद योगेश यादव, विक्रम सिंह प्रधान नौशहरा और नरेंद्र राठौर आदि रहे।
विज्ञापन


पुलिस बोली, किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे
जसराना(बयूरो)। प्रधानों एवं पुलिस का मामला नया रंग लेता जा रहा है। जहां गुंडाएक्ट की कार्रवाई पर प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया, वहीं पुलिस भी आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है। थाना पुलिस ने कहा कि किसी दबाव मेें कार्रवाई को रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जसराना देहात के प्रधान के पति भूरे के खिलाफ  नगला घनी निवासी कृपाल सिंह नेे दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि भूरे ने अपने साथियों के साथ 15000 रुपयों और मोबाइल लूट लिया था। वहीं विलासपुर के प्रधान सत्यपाल सिंह के खिलाफ  नगला किन्नर निवासी अतिरानी ने घर में घुसकर नकदी और 50 तौला सोना एवं डेढ़ किलो, चांदी लूटने का अभियोग दर्ज कराया था। वहीं नगला नथुआ के प्रधान रवीेंद्र सिंह के खिलाफ  राजकुमारी पत्नी वीरभान सिंह ने घर में घुसकर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ  मिनी गुण्डा एक्ट में कार्रवाई की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेंद्र गौड ने कहा कि भूरे उर्फ  दया किशन के खिलाफ  कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। कहा कि किसी के दबाव में झुका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed