फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vidut nigam

एक लाख से अधिक बिल होने पर घर बेचकर वसूली करेगा विद्युत निगम

Fri, 10 Jun 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
vidut nigam
एक लाख से अधिक बिल होने पर घर बेचकर वसूली करेगा विद्युत निगम
विज्ञापन

ऐेसे उपभोक्ताओं के घराें के बाहर कराई जा रही वॉल पेंटिंग, जिले में ऐसे 16,967 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एक लाख से अधिक विद्युत बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के घरों की कुर्की होगी। बकाएदार का घर बेचकर विद्युत निगम अपनी धनराशि को वसूलेगा। बृहस्पतिवार को पचवान क्षेत्र में बकाएदार के घर पर एसडीएम, एसडीओ, अमीन ने कुर्की के लिए वॉल पेंटिंग कराई गई। वहीं, अन्य बकाएदारों के घर पर भी निगम की टीम पहुंची। कुर्की की कार्रवाई के डर से कई उपभोक्ता एक दिन में ही वर्षों पुराने बिल को भरने के लिए अनुमति मांगते दिखे। यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा। तहसील की टीमें भी अभियान में शामिल होंगी।

पचवान क्षेत्र में एसडीएम, एसडीओ और अमीन एक उपभोक्ता के घर पहुंचे। यहां एक लाख रुपये धनराशि का बिल बकाया था। अधिकारियों की मौजूदगी में बकाएदार के घर के बाहर वॉल पेंटिंग कराई गई। जिसमें अंकित कराया था कि बिजली बिल बकाया, एक लाख से अधिक बिल वसूली जगह बेच कर की जाएगी...। विद्युत अधिकारी अन्य बकाएदारों के घरों पर भी निरीक्षण करने पहुंचे। उन घरों पर भी वॉल पेंटिंग शुरू हुई तो उपभोक्ता इस कार्रवाई से घबरा गए। बकाएदारों ने विद्युत विभाग से एक दिन में ही पूरा विद्युत बिल बकाया करने के लिए कहा। एसडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि एक लाख से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के घरों को बेचकर राजस्व वसूला जाएगा। अब बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। तहसील के टीमों के साथ विद्युत अधिकारी और पुलिस फोर्स भी जाएगा। जनपद में एक लाख से अधिक बकाया वाले 16,967 उपभोक्ता हैं। इन पर 70402.29 लाख रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed