{"_id":"6910d7a66636dbef49073f17","slug":"video-of-the-fight-went-viral-bjp-workers-reached-the-police-station-after-a-case-was-registered-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-160367-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मारपीट का वीडियो वायरल, केस दर्ज होने पर थाने पहुंचे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मारपीट का वीडियो वायरल, केस दर्ज होने पर थाने पहुंचे भाजपाई
Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज होने पर थाना उत्तर पहुंचे भाजपा नेता। संवाद
- फोटो : केस दर्ज होने पर थाना उत्तर पहुंचे भाजपा नेता। संवाद
फिरोजाबाद। जैन मंदिर के पास शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उस पर चप्पल बरसाने के मामले में थाना उत्तर में सात लोगों पर केस दर्ज हो गया है। इस कार्रवाई के बाद रविवार को माहौल गरमा गया। थाने महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। मुकदमे में नामजद भाजपा कार्यकर्ता देव शर्मा भट्ट की सिफारिश करते हुए कहा कि देव की नामजदगी गलत है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस पर सभी भाजपाई संतुष्ट होकर वापस लौट गए।
थाना दक्षिण के महावीर नगर निवासी राहुल उपाध्याय ने केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक महिला समेत कई लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, उनका मोबाइल तोड़ दिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे 50 हजार की मांग की गई और रकम न देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुस्कान, उसके पति निखिल, अजय यादव, रितिक उपाध्याय, देव शर्मा भट्ट, सोनू शर्मा और बॉबी गुप्ता को नामजद किया है। थाने पहुंचे भाजपा नेताओं ने कहा कि दर्ज कराए गए मुकदमे में निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।
इधर महिला मुस्कान भी परिजनों के साथ थाने पहुंची और कहा कि उनकी तहरीर तक नहीं ली गई। इस मामले में थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता पुलिस के आश्वासन से संतुष्ट होकर वापस लौटे।