फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Video of Kanungo taking bribe goes viral in firozabad

UP: प्रार्थना पत्र पर नहीं की कार्रवाई...कानूनगो ने मांगी रिश्वत, वीडियो हुआ वायरल; एसडीएम ने शुरू की जांच

Wed, 15 Oct 2025 11:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:37 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक कानूनगो का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। आरोप है कि कानूनगो ने मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए रुपयों की मांग की थी। मामले में जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Video of Kanungo taking bribe goes viral in firozabad
रिश्वत लेते वीडियो वायरल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कानूनगो का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। वीडियो करीब पांच माह पुराना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपना नक्शा दुरुस्त कराने के लिए अपर जिलाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। एडीएम ने प्रार्थना पत्र जांच के लिए तहसील जसराना में भेज दिया। एसडीएम एवं तहसीलदार ने कानूनगो रामकुमार को जांच के बाद आख्या देने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन


काफी समय तक प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कानूनगो रामकुमार से संपर्क किया। आरोप है कि कानूनगो ने मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए रुपयों की मांग की। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र पर आख्या लगवाने के लिए पांच हजार रुपये दिए। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कानूनगो रुपये लेकर जेब में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। कानूनगो रामकुमार ने बताया कि आरोप लगाने वाले ने उनके हाथ में जबरन रुपये दिए थे। रुपये देते समय वीडियो बना लिया है। बाद में मेरे द्वारा रुपये वापिस कर दिए। उसके बाद वीडियो वायरल किया गया है। मामला कई माह पुराना है। 


एसडीएम जसराना राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कानूनगो का रिश्वत लेते हुए वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। वीडियो पांच माह पुराना है। वीडियो के आधार पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed