फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Verification work of 17000 street lights started

Firozabad News: 17000 स्ट्रीट लाइटों के सत्यापन का काम शुरू

Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Verification work of 17000 street lights started
फिरोजाबाद।शहर में ईईसीएल द्वारा लगाई स्ट्रीट लाइटों का सर्वे संयुक्त सर्वे किया जायेगा। निजी कार्यदायी संस्था द्वारा कागजाें में दर्शाई स्ट्रीट लाइटों की संख्या के सत्यापन को नगर आयुक्त ने ईईसीएल और निगम कर्मियों की संयुक्त टीम बनाई है।निजी क्षेत्र की कार्यदायी संस्था ईईसीएल को लाइट लगाने और रखरखाव का जिम्मा दिया गया था। समयावधि 28 फरवरी को समाप्त हो गई है। कार्यदायी संस्था का टेंडर पूरा होने के बाद निगम अब शहर के सभी 70 वार्डों में लगाई स्ट्रीट लाइटों को हस्तांतरित कराने के लिए स्थलीय सत्यापन कराने में जुट गया है। स्ट्रीट लाइटों के हस्तांतरण के बाद निजी क्षेत्र की कंपनी ईईसीएल को कार्यमुक्त किया जायेगा। सत्यापन पूरा कराने की जिम्मेदारी प्रकाश विभाग में तैनात अवर अभियंता को दी गई है।
विज्ञापन




ईईसीएल द्वारा स्थापित की गई करीब 17000 स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद सभी स्ट्रीट लाइटों को निगम को हस्तांतरित किया जायेगा। फिलहाल सत्यापन के लिये संयुक्त सर्वे किया जा रहा है। - योगेंद्र कुमार अवर अभियंता प्रकाश विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed